Total Pageviews

Tuesday, April 26, 2011

क्या आप जानते है

...कि १९४७ में, भारतीय स्वतंत्रता के उपरांत, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की स्थापना, श्री शांति स्वरूप भटनागर की अध्यक्षता में की गयी।
...ग्लूकोमीटर के प्रयोग से मधुमेह रोगी अपने घर पर ही स्वयं बिना किसी की सहायता के नियमित अंतराल में रक्त-शर्करा की जांच स्वयं ही कर सकते हैं।
...फ्रिज्बी का आविष्कार अमेरिका के यूटा राज्य के निवासी वॉल्टर फ्रेडरिक मॉरीसन ने किया था।
...ई-पुस्तकें कागज की बजाय डिजिटल संचिका के रुप में होती हैं जिन्हें कम्प्यूटर, मोबाइल एवं अन्य डिजिटल यंत्रों पर पढ़ा जा सकता है।
...अरंडी का पेड़ मूलतः दक्षिण-पूर्वी भूमध्य सागर, पूर्वी अफ़्रीका एवं भारत की उपज है, किन्तु अब उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में खूब पनपा और फैला हुआ है।
...१९९० में पीसी कार्ड से आकार में छोटे कई दूसरे मेमोरी कार्ड भी आए, जिनमें कॉम्पैक्ट फ्लैश, स्मार्टमीडिया और मिनी कार्ड थे।
लार्ज हैड्रान कोलाइडर विश्व का सबसे विशाल और शक्तिशाली कण त्वरक है। यह सर्न की महत्वाकांक्षी परियोजना है।
भारत में साबुन की पहली इकाई जमशेदजी टाटा ने १९१८ में केरल के कोच्चि में ओके कोकोनट ऑयल मिल्स के नाम से स्थापित की।
प्रभुलाल भटनागर विश्वप्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ को गणित के लैटिस-बोल्ट्ज़मैन मैथड में प्रयोग किये गए भटनागर-ग्रॉस-क्रूक (बी.जी.के) कोलीज़न मॉडल के लिये जाना जाता है।
भारतीय रेल द्वारा वर्तमान में १६ शताब्दी , १६ जनशताब्दी , २७ गरीब रथ, २५ संपर्क क्रांति एवं २७ राजधानी एक्स्प्रेस गाड़ियों के अलावा १६०० मेल एक्स्प्रेस गाड़ियाँ (जोड़ों में) चलाई जा रही हैं।
फोर स्ट्रोक इंजन में चार स्ट्रोक का अर्थ है कि ईंधन से यांत्रिक उर्जा में परिवर्तन का चक्र कुल चार चरणों में पूरा होता है।
हुमायूँ के मकबरे में लाल बलुआ पत्थर और श्वेत संगमरमर के संयोजन का सर्वप्रथम प्रयोग किया गया था।
कोलेस्ट्रॉल शरीर में विटामिन डी, हार्मोन्स और पित्त का निर्माण करता है, जो शरीर के अंदर पाए जाने वाले वसा को पचाने में मदद करता है।
गुरू और शनि ग्रहों के चन्द्रमा की तस्वीरें भेजने वाला पहला शोध यान वॉयेजर प्रथम अंतरिक्ष यान पृथ्वी और सूर्य दोनों से दूर अनंत अंतरिक्ष में अभी भी गतिशील है।
मकर संक्रान्ति पूरे भारत में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है।

No comments:

Post a Comment